फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने तीसरे दिन भी लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चंबल पुल के पास तीसरे दिन भी शुक्रवार शाम महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने के विरोध में जाम लगाया। जाम के दौरान महिलाओं की वाहन सवारों से नोकझोंक हुई लेकिन वे हटने के लिए तैयार नहीं थीं। महिलाओं के आंदोलन से क्षेत्रीय लोग परेशान हो गए हैं। चंबल पुल के पास विरोध के चलते तीसरे दिन भी देशी शराब की दुकान खुल नहीं सकी। महिलाओं ने हाथों में डंडा लेकर शुक्रवार शाम सड़क जाम कर दी। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। महिलाएं शराब ठेकेदार और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। साथ ही बाइक सवारों को भी डंडा लेकर रोक रही थीं। इस बीच काफी लोगों की महिलाओं से नोकझोंक हुई। स्थानीय लोग महिलाओं के आंदोलन से काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि महिलाओं के चलते रोजमर्रा का सामान लाने और लेकर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें