फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के बाद जिगर का टुकड़ा भी चला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो साल पहले जानलेवा बीमारी के चलते पति का साया सिर से उठ गया अब छह साल के जिगर के टुकड़े की टेंपो चालक ने जान ले ली। इमाद की मां बदहवास है। चाचा अख्तर नईम का भी रो रोकर बुरा हाल है। जो भी घर पहुंचा उसकी आंखें नम थी। लाइन 14 से लेकर 16 तक चीखों की गूंज थी।
विज्ञापन

भाजपा नेता मजहर नईम नवाब के छोटे भाई अतहर नईम नवाब की दो साल पहले गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अतहर की मौत के बाद पत्नी ने किसी तरह खुद को संभाला और चाचा की मदद से छह साल के बेटे इमाद का निर्मला कांवेंट में दाखिला करवाया। उसने बड़े सपने पाले थे। चाचा का सपना था कि इमाद पढ़ लिखकर समाज में नाम रोशन करेगा लेकिन काल बने टेंपो ने सपनों को चकनाचूर कर दिया। महिलाओं का कहना था कि इमाद बहुत प्यारा बच्चा था। मां और चाचा का वह दुलारा था। शव को देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जा रही थी। चीख के बीच बच्चे से लेकर बूढ़े तक के चेहरे पर मासूम की मौत को लेकर गुस्सा साफ झलक रहा था। रात में नमाज के बाद मासूम का जनाजा निकाला। जनाजे में काफी भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें