हल्द्वानी। देवलचौड़ के एक स्कूल में खड़ी बस को अपना बताकर एक व्यक्ति ने बेच दिया। ग्राम हिम्मतपुर मल्ला निवासी सत्यवीर त्यागी पुत्र श्रीराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि वह बिंदुखत्ता में स्कूल चलाते हैं। इसके लिए उनको बस की जरूरत थी। उन्होंने एक परिचित के माध्यम से पता चला कि एक स्कूल की बस बिकाऊ है। स्कूल में जाकर प्रबंधन के सामने डेढ़ लाख रुपये में बस का सौदा तय हो गया। बस खरीदने के बाद बनभूलपुरा निवासी मो. आदिल ने उनको फोन किया। खुद को बस मालिक बताया। कहा कि अहमद नाम के व्यक्ति ने आदिल बनकर उनको बस बेची है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्कूल में खड़ी बस को अपना बनाकर बेच दिया