बाजपुर में एक माह पहले सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी सम्मा ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि 10 फरवरी 2018 को पिपलिया मार्ग पर पैदल जा रहे बसंत को बाइक सवार से टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बंसत को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पत्नी सम्मा ने तहरीर में बाइक नंबर भी दिया है। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।