फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर से हाथी दांत बरामद

विज्ञापन
रंगे हाथ धरा गया तस्कर - फोटो : demo
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की बरहैनी रेंज और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को वन्यजीव अंग तस्करी के आरोप में एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हाथी के दो दांत बरामद किए हैं। दोनों दांतों की लंबाई 62 सेमी है। इनका वजन 2.75 किग्रा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दांतों की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी का चालान किया गया है।
विज्ञापन

एसओजी टीम प्रभारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुखबिर से मामले का पता चला। सूचना मिली कि एक तस्कर के थैले में हाथी के दो दांत हैं। वह इन्हें बेचने बाजपुर जा रहा है। जब आरोपी बाजपुर मार्ग स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर के जंगल के पास पहुंचा तो विभागीय टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भजन सिंह (64) पुत्र गुरदास सिंह निवासी हरिपुरा, चकलुवा बताया। गौतम ने बताया कि भजन सिंह से हाथी के दो दांत बरामद हुए हैं। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हाथी के दांत का स्रोत तलाशा जा रहा है। चर्चा है कि कुछ साल पहले मिले इन दांतों को भजन ने छिपा दिया था। तब से वह इन्हें बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में था। इसी दौरान वह मुखबिर के संपर्क में गया। टीम में वन दरोगा गोपाल कृष्ण कपिल, कैलाश तिवारी, भुवन बडोला, दुर्गा दत्त मेलकानी, अशोक टम्टा, लक्ष्मण सिंह जीना, जयप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।


तस्कर गिरफ्तार, हाथी के दो दांत बरामद
कई साल से छिपाकर रखे थे, बेचने के लिए बाजपुर जाते समय पकड़ा गया

पूर्व में तस्करी के मामले
- 20 फरवरी को वन विभाग, पुलिस और एसओजी ने एक व्यक्ति से बाघ की हड्डियां बरामद की थी। इसकी सूचना के बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने चोरगलिया के हंसपुर खत्ता क्षेत्र में छापेमारी कर दो और लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 10 जून 2018 को बनबसा में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था, इनके पास से चार तेंदुए की खाल बरामद हुई थी।
- सितंबर 2018 में मुखानी पुलिस ने भालू की पित्त के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा था।
- नवंबर 2017 को रामनगर में हाथी दांत के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें