फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 74 में लाइन शिफ्टिंग में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एनएच 74 में बिजली लाइन शिफ्टिंग में गड़बड़ी हुई है। जांच रिपोर्ट ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को भेज दी गई है। हालांकि अभी अंतिम रिपोर्ट भेजी जानी है। एनएच 74 में लाइन शिफ्टिंग, केबल डालने, पोल लगाने में गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। ऊर्जा निगम के निदेशक ऑपरेशन ने मामले की जांच कर प्रबंध निदेशक को रिपोर्ट सौंपी थी। प्रबंध निदेशक को दी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि गड़बड़ियों की संभावना है। पूरे मामले की विस्तृत जांच करा ली जाए। प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने सीई कुमाऊं एचके गुरुरानी, एसई प्रोजेक्ट विंग एन टम्टा को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। पूरे मामले की फाइल तलब की गई थी। सभी के बयान लिए गए थे। बयान लेने के बाद दोनों अधिकारियों ने मौके पर जाकर भी जांच की थी। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट में कई खामियां मिलने का उल्लेख किया गया है। इसमें मुख्य रूप से लाइन शिफ्टिंग में सबसे ज्यादा खामियां मिली हैं। प्रकरण की अंतरिम रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को भेजी गई है हालांकि अभी अंतिम रिपोर्ट भेजी जानी शेष है।
विज्ञापन


एनएच 74 लाइन शिफ्टिंग में मिलीं खामियां
केबल भी डाली गई थी, पोल भी लगाए गए थे
जांच समिति ने ऊर्जा निगम को भेजी जांच की अंतरिम रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें