फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का बुजुर्ग जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेटे से मिलने के लिए दिल्ली से आ रहे बुजुर्ग जहरखुरानी के शिकार हो गए। वह सरस मार्केट के पास बेहोशी के हालत में मिले। लोगों ने उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर सरस मार्केट के पास तनुज कपिल नाम के युवक ने एक बुजुर्ग को बेहोश पड़ा देखा। उन्होंने अपने साथियों की मदद से उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया। होश आने पर उन्होंने अपना नाम रंजीत (60) निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा बताया। रंजीत के अनुसार वह नैनीताल जा रहे। वह बस से आए थे। हल्द्वानी रोडवेज परिसर पर उतरने के बाद वह कहां गए कुछ नहीं पता। इसके बाद वह फिर बेहोश हो गए। तनुज ने उनके मोबाइल से कई लोगों को खबर की मगर शाम तक कोई अस्पताल नहीं पहुंचा। बुजुर्ग का कितना सामान लूटा गया है इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पता चला कि बुजुर्ग का एक बेटा पंतनगर में जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें