फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं के 11 पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
medal - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस पर कुमाऊं के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सहित 11 लोगों को देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा लेकिन हल्द्वानी गौला नदी से 20 से अधिक लोगों की जान बचाने वाले जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी का नाम सूची में शामिल नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक बागेश्वर जिले के सीओ महेश चंद्र जोशी और डीआईजी कार्यालय के अनुभाग अधिकारी भगवान सिंह को चयनित किया गया है। उत्कृष्ट सेवा के लिए मंडलाधिकारी/ सीओ मुकेश कुमार पंत को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। सराहनीय सेवा सम्मान के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के सीओ हीरा सिंह राणा, अल्मोड़ा जिले के सीओ कमल राम आर्या को चयनित किया गया है।

नैनीताल जिले से सराहनीय सेवा सम्मान के लिए एक युवक को भीड़ से बचाने के लिए रामनगर के उपनिरीक्षक गगन सिंह, उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी पनीराम को प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार सराहनीय सेवा के लिए 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के विशेष श्रेणी उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रसाद अवस्थी, किरन आर्या का चयन किया गया है। पिथौरागढ़ के लीडिंग फायरमैन आन सिंह, चंपावत जिले के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की उपनिरीक्षक मंजू पांडे को सराहनीय सेवा सम्मान मिलेगा। डीजीपी कार्यालय के अनुसार सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले प्रत्येक अराजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी को पांच और दो हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस पर कुमाऊं के 11 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी का नाम शामिल नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें