फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल नाई की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल नाई की भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में बस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के बरीअंजनिया खटीमा निवासी अरुण कुमार (25) पुत्र सुदर्शन राम नाई का काम करता था। सोमवार दोपहर नाई बाइक से सितारगंज आया था। इस बीच सितारगंज चर्च के समीप उसे तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दिया। बाइक के साथ युवक गिर पड़ा। परिजनों ने उसे भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अरुण तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने घटना के बाबत पुलिस को जानकारी दी है। पुुलिस इस मामले में बस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें