फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले से महिला हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल ( नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के कोटला गांव में बृहस्पतिवार के शाम जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर दिया। दहशत के कारण वह चट्टान से गिरकर खाई में जा गिरी। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवती देवी (50) पत्नी चंदन सिंह शाम पांच बजे चारा लाने के लिए जंगल गई हुई थी। वहां जंगली सूअर ने उस पर हमला बोल दिया। सूअर से जान बचाने के चक्कर में वह खाई में जा गिरी। चिल्लाने पर ग्रामीण मदद को पहुंचे। तत्काल उसे हल्द्वानी लाया गया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें