हल्द्वानी। उपकारागार से रविवार को 30 और कैदी सितारगंज केंद्रीय जेल भेजे गए। तीन खेप के दौरान 105 कैदी सितारगंज जेल भेजे गए हैं। आईजी जेल के आदेश के तहत हल्द्वानी उपकारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने रविवार को 30 और कैदियों को ऊधमसिंह नगर की पुलिस के साथ सितारगंज जेल भेज दिया। केंद्रीय जेल के अधीक्षक टीडी जोशी ने बताया कि इसके पहले 46 और 25 कैदी दो बार में भेजे गए थे। धीरे-धीरे उप कारागार पर कैदियों का संख्या का दबाव कम हो जाएगा। जेल अधिकारियों का मानना है कि पुलिस फोर्स उपलब्ध होने पर शीघ्र ही 300 कैदी केंद्रीय जेल भेज दिए जाएंगे।