फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से बलात्कार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को मंगलवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोप था कि गिरफ्तार अभियुक्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस इस मामले में एक महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है। किशोरी की मां ने सोमवार की रात बनभूलपुरा थाने में आकर बताया कि उनकी 13 साल की बेटी को गफूरबस्ती निवासी नफीस ले गया था। एक महिला के घर में अश्लील हरकत करते लोगों ने देख लिया। नफीस इसके पहले भी उसकी बेटी के साथ बलात्कार कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मजदूरी करने वाले नफीस के खिलाफ धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक कर रही हैं। महिला पुलिस ने घटना के बाबत किशोरी से पूछताछ की। जांच से पता चला कि आरोपी ने 19 नवंबर को उसके साथ गलत कार्य किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें