हल्द्वानी। रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा पर फायरिंग करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले मेें दो अन्य लोगों की पुलिस को तलाश है। ग्राम छड़ायल सुयाल निवासी घनश्याम शर्मा की मंडी में आढ़त है। आरोप है कि मंगलवार सुबह मंडी में घूमने वाले हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी उर्फ बंटी से उनकी कहासुनी हो गई। इस बीच हिस्ट्रीशीटर ने उन पर गोली चला दी। घनश्याम का कहना है कि जब वह परिवार के साथ चार अक्तूबर की रात परिवार के साथ जा रहे थे तो पुरानी मंडी के गेट पर तीन लोगों ने कार रोक ली। कनपटी पर असलहा सटाकर दोनों ने धमकी दी कि यदि फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई तो बच्चों को अगवा कर लिया जाएगा। कार में उनकी पत्नी ग्राम प्रधान दीपा शर्मा मौजूद थी। कोतवाली पुलिस ने मुरारजीनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर हरीश सिंह नेगी उर्फ बंटी सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 307, 341, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।