फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जिंदा चले 40 मुर्गे और आठ हजार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शार्ट सर्किट के चलते एक मांस विक्रेता की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग में दुकान में रखे इलेक्ट्रानिक्स सामान, आठ हजार की नकदी के साथ ही करीब तीन दर्जन से अधिक मुर्गे भी जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांधी कालोनी निवासी रामू सोनकर की नगर निगम के पास मछली मार्केट में मुर्गे की दुकान है। रविवार दोपहर शार्ट सर्किट के चलते दुकान में लगे मीटर में आग लग गई जो देखते-देखते फैल गई। लोगों के आने तक काफी सामान जल चुका था। रामू के अनुसार आग में करीब 40 मुर्गे, इलेक्ट्रानिक कांटा और आठ हजार की नकदी जल गई। बताया कि आग से हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें