किच्छा। गौ संरक्षण टीम ने मुखबिर की सूचना पर टोल प्लाजा के पास रुद्रपुर की ओर से आ रहे एक छोटे हाथी से दो गाय बरामद कीं।
इस दौरान वाहन में मौजूद रुद्रपुर के शक्ति विहार कालोनी निवासी राजू राजपूत और दीननगर थाना नानकमत्ता निवासी जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। टीम में एसआई मनमोहन सिंह, देव दत्त, दीपक कार्की, गणेश सतयाल, स्वरूप सिंह आदि थे।