हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने व्हाट्स एप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आरोपी दुकानदार को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कठघरिया निवासी पीयूष पलड़िया का पनियाली में मेडिकल स्टोर है। आरोप है कि दुकानदार ने व्हाट्स एप पर दूसरे धर्म के खिलाफ पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर काफी लोग आक्रोशित हो गए। आजाद नगर निवासी अरशद की तहरीर पर पुलिस ने धारा 153 ए, 295ए के तहत पीयूष पलड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इस दुकानदार का कहना था कि उसके ग्रुप में एक मेसेज आया था जिसे उसने आगे बढ़ा दिया। उसकी मंशा किसी कि धार्मिक भावनाएं आहत करने का नहीं था।