फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चोरी पकड़ने पर भीड़ ने एई को घेरा

विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हल्द्वानी। सतर्कता विभाग (बिजली) की टीम ने बुधवार को लाइन नंबर आठ स्थित एक जरी व्यवसायी के घर में छापा मारकर विद्युत चोरी पकड़ ली। छापे से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की करने के बाद पीटने की नीयत से घेर लिया। शिकायत मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और गाली गलौच का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बिजली विभाग (सतर्कता) के सहायक अभियंता अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को अवर अभियंता बंशीधर डालाकोटी, अवर अभियंता ओम प्रकाश शर्मा और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों ने लाइन नंबर आठ निवासी जरी व्यवसायी मोहम्मद याकूब के घर छापा मारा। टीम ने विद्युत चोरी पकड़ ली। इस मामले की जानकारी मिलने पर याकूब के पुत्रों सोएब और वासित के कहने पर एकत्र लोगों ने टीम को पीटने की नीयत से घेर लिया। भीड़ में शामिल लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की के बाद गाली गलौज करने लगे। विद्युत अधिकारी किसी तरह बाहर निकले। थाने में आकर सहायक अभियंता अनुज त्रिपाठी ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 332, 353, 504 के तहत सोएब, वासित के खिलाफ नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एई समेत टीम को पीटने की नीयत से घेरा
दो नामजद और अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज

केबिल काट कर की जा रही थी चोरी
सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत पोल से मीटर के बीच जाने वाली केबिल को बीच में कटकर चोरी की जा रही थी। जांच करने पर पता चला कि कट कई दिन पहले लगाया गया था। इस मामले में विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें