हल्द्वानी। शीशमहल में आठ साल की बच्ची ने किसी बात को लेकर अभिभावकों ने डांट दिया। डांट से क्षुब्ध बच्ची घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। पड़ोसी भी उसे ढूंढ़ने में जुट गए। दो घंटे बाद बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।