फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने में गुंडा और गैंगस्टर में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में पिछले सालों की अपेक्षा नौ माह के दौरान गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत सबसे कम कार्रवाई की गई है। तीन सालों में 2017 का आंकड़े सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। इस बारे एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि पिछले साल चुनाव के चलते उन्होंने ज्यादा कार्रवाई कराई थी। इस साल भी कार्रवाई तेज की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय के अनुसार एक जनवरी से लेकर सितंबर 2017 तक पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें मल्लीताल से दो, रामनगर के चार, लालकुआं का एक, काठगोदाम, चोरगलिया एक एक, बनभूलपुरा में 16 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा मुखानी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। भवाली, तल्लीलाल, भीमताल, मुक्तेश्वर, कालाढूंगी, हल्द्वानी और बेतालघाट का रिकार्ड नौ माह में शून्य पाया गया है। पिछले साल नौ के दौरान 54 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इनमें मल्लीताल एक, कालाढूंगी चार, रामनगर आठ, हल्द्वानी दस, काठगोदाम चार, बनभूलपुुरा 19 और मुखानी के आठ लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। 2015 में भी 42 लोगों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई थी। अर्थात तीन साल में सबसे कम कार्रवाई 2017 में हुई है। गैंगस्टर के मामले में भी नौ माह के दौरान जिला पुलिस काफी पिछड़ी हुई है। 2015 में नौ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हुई लेकिन 2016 में छह के खिलाफ कार्रवाई हुई थी लेकिन 2017 में महज चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें