फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। घर वालों ने शराब पीने पर टोका तो टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव चीड़ डिपो नंबर के जंगल में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी समता आश्रम गली रामपुर रोड निवासी मनोज कश्यप (35) टैक्सी चलाता था। सोमवार की शाम शराब पीकर घर आया तो परिवार के लोग नाराज हो गए। उन्होंने विरोध किया तो मनोज घर से निकल गया। देर रात छोटा भाई उसे मनाकर घर ले लाया। रात में चालक अपने कमरे में सोया लेकिन सुबह छह बजे घर से निकल गया। परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे मगर उसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद चीड़ डिपो जंगल में चौकीदार के बच्चों ने पेड़ से लटका शव देखकर शोर मचाया तो वहां जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शव उतारा। मनोज ने गमछे का फंदा लगाकर जान दी थी। वह छह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चार बच्चे अभिषेक (12), अभय (10), रचित (4), नैना (4) हैं। पुुलिस की पूछताछ से पता चला कि मनोज ने इन दिनों टैक्सी चलाना छोड़ दिया था लेकिन शराब रोज पीता था। इस कारण उसकी आर्थिक हालत भी खराब हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें