फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची ने दम तोड़ा हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुंवारी छात्रा की नवजात बालिका की एसटीएच में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। पूछताछ से पता चला कि बच्ची का पिता छात्रा का दोस्त है। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया है। देहरादून की छात्रा यहां राजकीय मेेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। छात्रा को एक युवक से प्रेम हो गया। नर्सिंग कॉलेज की छात्रा जून में छुट्टी बिताने अपने घर गई थी। लौटने पर बुधवार रात उसे अचानक दर्द हुआ और उसने हॉस्टल के बाथरूम में बच्ची को जन्म दिया। साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। छात्रा के परिजन भी बृहस्पतिवार को पहुंच गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात नवजात ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में छात्रा के पिता ने पुलिस को लिखित तौर पर बताया कि छात्रा का किसके साथ प्रेम चल रहा था। घटना के बाबत छात्रा ने अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें