फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से शोरूम में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसफार्मर की चिंगारी से बाजार इंडिया शोरूम में आग लग गई। इससे हजारों रुपये के कपड़े जल गए। सूचना पर फायरब्रिगेड के तीन वाहन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच शोरूम के कर्मचारियों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड एवं राजस्व की टीम आग से नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित टेढ़ी पुलिस के पास बाजार इंडिया शोरूम है। इसके पास ही मॉल में सप्लाई के लिए 11 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसी ट्रांसफार्मर में शाम को आग लग गई। यहां से निकली चिंगारी बाजार इंडिया के पहली मंजिल पर कपड़ों तक पहुंची। आग देखकर शोरूम में अफरा-तफरा मच गई। ग्राहक किसी तरह बाहर निकले। जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, सीओ दिनेश ढौडियाल, पटवारी दीपक कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीके जोशी ने बताया कि बाजार इंडिया के लिए 11 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। पहले यह ट्रांसफार्मर दूरी पर था। बाजार इंडिया प्रबंधन ने यह ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराकर नजदीक लगवाया था।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर की चिंगारी से शोरूम में भड़की आग
हजारों रुपये के कपडे़ जले, राजस्व एवं फायरब्रिगेड की टीम नुकसान का रही आकलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें