फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन से बरामद माल के लिए नौ कमेटियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लालकुआं स्टेशन पर हावड़ा एक्सप्रेस की बोगी से बरामद होजरी के सामान की जांच के लिए अपर आयुक्त ने नौ टीमें गठित की हैं। शनिवार को अवकाश के कारण मामले की जांच शुरू नहीं हो सकी। अपर आयुक्त ने 14 जनवरी तक मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। शनिवार तक बरामद सामान पर किसी ने दावा नहीं किया।
विज्ञापन

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर राज्य कर विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात छापा मारा था। यहां से टीम ने 42 नग होजरी से जुड़ा सामान बरामद किया था। टीम ने सामान कब्जे में लिया था। बताया जा रहा है कि हावड़ा एक्सप्रेस से होजरी का सामान कोलकाता से मंगाया गया था और इसे बरेली भेजना था। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना राज्य कर विभाग को मिलने के कारण बरेली में नहीं उतारा गया। लालकुआं स्टेशन पर लगेज बोगी से राज्य कर विभाग ने माल पकड़ लिया। इधर, अपर आयुक्त बीएस नगन्याल के निर्देश पर बरामद सामान और उसके मालिक का पता लगाने के लिए नौ टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य शामिल हैं। टीम इसकी जांच कर 14 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट देगी। ज्वाइंट आयुक्त पीएस डुंगरियाल ने बताया कि शनिवार तक माल पर किसी ने अपना दावा नहीं जताया है। जांच कर मामले की रिपोर्ट सोमवार को अपर आयुक्त को दी जाएगी।
विज्ञापन


बरामद माल की जांच को नौ कमेटियां गठित
लालकुआं स्टेशन पर हावड़ा एक्सप्रेस की बोगी से बरामद हुआ था होजरी का सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें