फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक ताख पर और काम रफ्तार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुरक्षा मानकों को धता बताकर प्रेम सिनेमा के सामने निर्माणाधीन मॉल स्वामी के आगे प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है। लिंटर की शटरिंग, दीवार गिरने के बाद मजदूर घायल हुआ था। प्रशासन ने सिर्फ सुरक्षा मानकों का पालन करने की नोटिस भेजकर मौन साध लिया। प्रशासन के नोटिस को धता बताते हुए मॉल का काम बिना सुरक्षा मानकों के धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार धनंजय गिरी अपने दो अन्य साझीदारों के साथ प्रेम टॉकीज के पास सड़क से सटी जमीन को 50 फुट खोदकर मॉल का निर्माण कर रहा है। बुधवार को 13 मजदूर शटरिंग के काम में जुटे थे। अचानक मिट्टी की दीवार गिरने से उत्तर दिशा का हिस्सा खिसक गया और शटरिंग का एक हिस्सा गिर पड़ा। बिहार के पूर्वी चंपारण बेतिया जिले के बसंतपुर छरदवाली निवासी जितेंद्र राय घायल हो गया था। हादसे के बाद भगदड़ मच गई थी और 12 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को ठेकेदार धनंजय गिरी को नोटिस दिया था। ठेकेदार को चेतावनी दी गई थी कि सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए निर्माण कार्य करें। सुरक्षा मानकों का नोटिस मिलने के बाद भी मानकों को धता बता दिया गया। शनिवार को भी मॉल का काम धड़ल्ले से जारी था। सुपरवाइजर से लेकर मजदूर तक कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। साथ ही सिनेमा हाल के ठीक सामने ईंटें भी हटी थीं। वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे थे। अगर कोई भी वाहन गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन के नोटिस को भी ठेंगा दिखाने के कारण ठेकेदार को किसी का वरदहस्त माना जा रहा है।
विज्ञापन


मानक ताख पर और काम रफ्तार पर
प्रेम सिनेमा हॉल के सामने बन रहे मॉल में सुपरवाइजर से लेकर किसी ने भी नहीं पहने हैं हेलमेट
सिटी मजिस्ट्रेट के सुरक्षा मानकों के पत्र को भी ठेंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें