फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति तस्कर तक नहीं पहुंची जांच

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोदाम में करोड़ों की शराब पकड़ने जाने के एक सप्ताह बाद करोड़पति शराब तस्कर आबकारी विभाग के हत्थे नहीं चढ़ा है। अभी तक गोदाम मालिक का नाम रिकार्ड में नहीं आया है। चर्चा है कि करोड़पति तस्कर विदेश में घूम रहा है। आबकारी विभाग ने गौजाजाली में दो अगस्त को छापा मारकर अवैध गोदाम से ढाई करोड़ की शराब बरामद किया। इस मामले में आबकारी विभाग ने मौके से चौकीदार को पकड़ लिया। इस मुकदमे की जांच कर रहे आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि गोदाम की जमीन और स्वामी के नाम का पता करने के लिए तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी गई है। तहसीलदार ने इस मामले में अभी रिपोर्ट नहीं दी है। चर्चा है कि गोदाम में करोड़ों की शराब छिपाकर रखने वाला बरेली रोड का करोड़पति शराब तस्कर है। उसका संबंध एक बड़े राजनीतिज्ञ से हैं। गोदाम का भंडाफोड़ दो बड़े राजनीतिज्ञों की आपसी मनमुटाव के चलते हुआ है। छिपाकर रखी गई एक साल पुरानी शराब काफी मात्रा में बाजारों में बेची गई थी। रसूखदारों की लड़ाई में आबकारी विभाग के कर्मचारी भी पिस रहे हैं। बरामदगी के दिन भी अवैध गोदाम के इर्द गिर्द करोड़पति के लोग निगरानी रख रहे थे। भय था कि उनके आका की गर्दन फंस सकती है लेकिन चौकीदार के पकड़े जाने के दूसरे दिन मामला ठंडा पड़ गया। अभी तक जांच ऐसी स्थिति में नहीं आई है कि करोड़पति शराब तस्कर की गर्दन फंसेगी। लोगों का कहना है कि शराब तस्कर सारा मामला ठीक कर विदेश घूम रहा है। अवैध गोदाम का भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी निरीक्षक लगातार छापा मार रहे हैं।
विज्ञापन



आबकारी विभाग की कार्रवाई
8 अगस्त - आनंदपुर ऊधमसिंह नगर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक लालकुआं निवासी विशाल मंडल और उसके कर्मचारी अरविंद कुशवाहा गिरफ्तार
8/2 गोरापड़ाव रेस्टोरेंट से 14 पेटी शराब बरामद, संचालक संचालक महेंद्र सिंह नेगी गिरफ्तार
6 अगस्त - केनाल रोड पर कार से 22 पेटी शराब बरामद, बिठौरिया निवासी त्रिलोक सिंह गिरफ्तार
04 अगस्त - टीपीनगर में रेस्टोरेंट से 22 पेटी शराब बरामद, संचालक दिलीप कपूर गिरफ्तार, रिहा
02 अगस्त - गौजाजाली में अवैध गोदाम से ढाई करोड़ की शराब बरामद, चौकीदार जवाहर गिरफ्तार, रिहा
28 जुलाई - भाखड़ा पुल पर कार से 30 पेटी शराब बरामद, आरोपी राकेश लाला गिरफ्तार, रिहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें