भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक में गुनियालेख गांव के च्यूरीगाड़ तोक में ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने नोएडा निवासी 11 संदिग्धों को पकड़ा है। राजस्व पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पटवारी ललित मोहन जैड़ा ने बताया कि ग्राम प्रधान संजय पांडे ने राजस्व पुलिस को गांव में संदिग्ध लोगों के आने की सूचना दी थी। गांव पहुंची टीम रात 10 बजे सभी संदिग्धों को धारी तहसील कार्यालय लाई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये युवकों ने घूमने के लिए पहाड़ आने की बात बताई है। इधर मेहरागांव में भी संदिग्ध लोगों के दिखने की सूचना है। इनकी तलाश में गुड्डू कार्की, मन्नू कार्की, विक्की रावत, नीरज रैकुनी आदि ग्रामीण रात में गश्त कर रहे हैं।