फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहा नावालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नाबालिग रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने देर शाम तहसील के डीडा गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस 30 मई को न्यायालय में पेश करने के बाद अभियुक्त को जेल ले जा रही थी, इसी बीच वह पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। बाद में रेगुलर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। रानीखेत तहसील की राजस्व पुलिस ने दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। 30 मई को उसे जेल ले जाया जा रहा था, इसी बीच मौका पाकर वह होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। तब से लगातार आरोपीकी तलाश चल रही थी। इधर रेगुलर पुलिस ने सोमवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर आरोपी को द्वारसौं के डीडा गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में एनटीडी पुलिस चौकी के इंचार्ज जयप्रकाश और कांस्टेबल टेनिस सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें