फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक ने दर्ज कराया धमकी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि खाना खाने के बाद एक व्यक्ति ने पैसा मांगने पर कर्मचारी से गाली गलौज किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर होटल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आजादनगर लाइन नंबर एक निवासी आमिर हम्जा का बरेली रोड पर एक होटल है। आरोप है कि मुस्तजिर फारूकी नाम का एक व्यक्ति होटल में खाना खाने के लिए आया। खाने के बाद कर्मचारी ने बिल दिया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा। खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति ने होटल बंद कराने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसने होटल के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर अपलोड कर दिया। पूछने पर उसने जान से मारने की धमकी भी है। होटल मालिक ने इस मामले में व्हाट्सएप का स्क्रीन शाट पुलिस को उपलब्ध कराया है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इस मामले में धारा 504,506 के तहत मुस्तजिर फारूकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में विवेचना कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें