फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पानी की लाइन के कनेक्शन को लेकर पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। फिलहाल दोनों ने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमालय फार्म निवासी सुमित बजाज का कहना है कि घर के नलों से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। साफ पानी मिले इसलिए वह लाइन चेक करा रहा था कि इस बीच पड़ोस में रहना वाला बैजनाथ साहू गालियां देना लगा। उसने विरोध किया तो साहू ने अपने बेटे सचिन व साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि सचिन ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया इसमें वह बाल-बाल बच गया। किसी तरह जान बचाकर घर में पहुंचा तो हमलावरों ने वहां भी तोड़ फोड़ कर दी। इधर दूसरे पक्ष के सचिन साहू का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बजाज परिवार के यहां पानी के एक लाइन से कनेक्शन है अब वह दूसरी लाइन से दूसरा कनेक्शन लेने के लिए तोड़फोड़ कर रहे थे। आरोप है कि जब सचिन ने दोनों बजाज भाइयों से पुरानी लाइन का हवाला देते हुए नया कनेक्शन के लिए तोड़फोड़ नहीं कराने को कहा तो दोनों भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव को आई मां शकुंतला और भाभी सीता के साथ भी मारपीट की। चीख पुकार होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इधर दोनों पक्षों ने मेडिकल चौकी पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पानी की लाइन में कनेक्शन को लेकर हुआ विवाद
दोनों पक्षों ने पुलिस को सौंपी तहरीर, जांच शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें