फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलुआगांजा में कार पेड़ से टकराई महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुआगांजा में बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों को कटर से फाटक काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज दिया। स्यूड़ा हेड़ाखान निवासी मोहन सिंह बृहस्पतिवार की रात कार से गल्ला मंडी में सीमेंट के व्यवसायी मानक चंद (64) और उनकी पत्नी को रामनगर से लेकर हल्द्वानी आ रहा था। कमलुआगांजा के समीप तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के चलते कार का दरवाजा खुल नहीं रहा था। चालक तो किसी प्रकार निकल गया लेकिन पति और पत्नी अंदर फंसे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात में कटर से दरवाजा काटकर बुजुर्ग महिला और व्यवसायी को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। चालक को हल्की चोट लगी है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें