भवाली (नैनीताल)। भवाली रेंज के अधीन धुलई गांव में बांज के पेड़ काटने की सूचना मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र के वन कर्मियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। धुलई गांव के कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि किसी व्यक्ति ने धुलई क्षेत्र में बांज के चार पांच पेड़ काट दिए हैं। सूचना मिलते ही वन रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा ने विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि मौके पर बांज के पेड़ काटने की पुष्टि हुई है।