फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक के खाते से एक लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मानंद पांडे (82) के खाते से जालसाजों ने चार दिन में एक लाख रुपये की रकम पार कर दी। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के मनान निवासी रिटायर शिक्षक पांडे छड़ायल स्थित शिवपुरम कॉलोनी में रहते हैं। उनका स्टेट बैंक की सोमेश्वर शाखा में खाता है। 12 फरवरी को ब्रह्मानंद पांडे के बेटे राजीव ने उनके फोन पर खाते से रुपये निकासी का मैसेज देखा। मैसेज से पता चला कि किसी ने उनके खाते से 9,10,11 एवं 12 फरवरी को दस बार में दस-दस हजार करके एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। राजीव ने बताया कि आखिरी बार खाते से पांच फरवरी को मुखानी स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से रुपये निकाले थे। बैंक से स्टेटमेंट लेने पर पता चला कि झारखंड में एटीएम के जरिये रुपये निकाले गए हैं। खाते को ब्लॉक करवा दिया गया है। पांडे कोतवाली पुलिस को तहरीर देने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने खाता सोमेश्वर में होने के कारण वहीं पर तहरीर देने को कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन



सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से एक लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें