हल्द्वानी। किशोरी का फोटो वायरल करने पर मुखानी पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने किशोरी का सोते समय फोटो खींच लिया था। पुलिस के अनुसार चंपावत जिले के चौड़ासौन मुलाकोट का मूल निवासी रोहित दानी दोनहरिया क्षेत्र में रहता है और बच्चों को कोचिंग करता है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया आरोपी के खिलाफ धारा 354 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी का फोटो वायरल करने पर मुकदमा, गिरफ्तार