फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पट्टा धारकों और स्टोन क्रेशरों पर लगा

विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट, गरमपानी क्षेत्र में खुले स्टोन क्रशरों, खनन पट्टा धारकों की मनमानी से लोग परेशान हैं। जनशिकायतों के मद्देनजर गांव पहुंची प्रशासनिक टीम ने इन परिसरों में अनियमितता पकड़ी। इसलिए संबंधित खनन कारोबारियों पर 80 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी राजपाल लेघा ने बताया कि ग्राम वर्धों के खनन पट्टा धारक पुष्कर सिंह मेहरा के स्टॉक, अभिलेखों में दर्ज उपखनिज में अंतर मिला। इसलिए पुष्कर पर सात लाख का जुर्माना लगा। खनन अधिकारी ने रमेश गैड़ा पर भी इसी प्रकार की गड़बड़ी में पांच लाख का जुर्माना लगाया। मां नंदा स्टोन क्रशर नैनीचक में छापेमारी के दौरान स्टोन क्रशर में मानकों से अधिक स्टॉक मिलने पर 58 लाख का जुर्माना लगाया गया। तल्ला गांव के मां गिरिजा स्टोन क्रशर में अधिक स्टॉक मिलने पर 10 लाख का जुर्माना ठोका। खनन अधिकारी राजपाल लेघा ने बताया क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजी गई है। इस दौरान तहसीलदार नवाजिश खलिक, सर्वेक्षक भूतत्व विनोद पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें