फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसटीएच में भर्ती महिला की संदिग्ध हालात में रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसने कोई दवा खा ली थी। गाजा ज्योलीकोट निवासी किशन सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह नाश्ता करने के बाद वह पड़ोस में गए थे। इस बीच पत्नी नीमा (40) ने फोन कर बताया कि उसकी तबियत खराब हो गई है। उसे लेकर परिवार के लोग बेस अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उसे एसटीएच के लिए रिफर कर दिया। एसटीएच में उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस को चर्चा के दौरान जानकारी मिली कि उसने जहर खाया था लेकिन परिजनों ने बताया कि उसने कुछ दवा खाई थी। महिला के तीन बेटे हैं। पति खेती करते हैं।
विज्ञापन


महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें