फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल का बच्चा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गफूरबस्ती बनभूलपुरा से मंगलवार को सात साल का बच्चा लापता हो गया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश कर रही है। इधर मदरसे से लापता दो बच्चे पुलिस को मिल गए। पता चला कि दोनों खाना खाकर लाइन नंबर 14 स्थित मस्जिद में सो गए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि गफूरबस्ती निवासी इंतजार का सात सात बेटा सुभान 27 फरवरी को घर के सामने खेल रहा था। अचानक बच्चा गायब हो गया। इस मामले में बच्चे के दादा नाथू ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। मंगलवार को दो अन्य बच्चे मदरसे में पढ़ने के लिए गए थे लेकिन देर शाम घर नहीं लौटे। इस मामले में आजादनगर निवासी शाकिर ने गुमशुदगी दर्ज कराया था। ढूंढने पर दोनों बच्चे लाइन नंबर 14 स्थित मस्जिद में मिले। पूछने पर दोनों ने बताया कि वे खाना खाकर सो गए थे। बच्चों के मिलने पर परिजनों के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें