फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा उड़ाने वाले का सीसीटीवी फुटेज वायरल

विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान चार लाख रुपये का चेक चुराकर भुनाने वाले का सीसीटीवी फुटेज ले लिया है। पुलिस संदिग्ध ठग की तलाश में जुट गई है। हिम्मतपुर बैजनाथ निवासी मथुरा प्रसाद ने नैनीताल रोड स्थित पीएनबी की शाखा में 16 मार्च को 6.30 लाख रुपये के तीन चेक जमा कराए। तीन दिन की जांच में पता चला कि किसी ने दिनेशपुर स्थित शाखा से दो चेक भुना लिये। इसकी शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल ने एसएसआई विजय सिंह मेहता को मुकदमे की जांच सौंपी। जांच के दौरान पुलिस ने दिनेशपुर स्थित शाखा से चेक भुनाने वाले संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज लिया। पुलिस ने संदिग्ध की तलाश करने के लिए फुटेज जारी कर दिया है। सफेद, लाल रंग की टीशर्ट पहने व्यक्ति बैंक से चेक भुनाते दिखायी दे रहा है। उसके हाथ एक बैग भी था। कोतवाली पुलिस ने आम जनता से संबंधित व्यक्ति के बारे में सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन


चार लाख का चेक भुनाने वाले का फुटेज सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें