फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई किशोरी खाई में गिरी, मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। मवेशियों के लिए चारा लेने गई धारी ब्लॉक के दीनी तल्ली तोक पतलिया निवासी गुड्डी (16) पुत्री स्व. जीवन राम की मंगलवार को खाई में गिरने से मौत हो गई। गुड्डी के खाई में गिरते ही आसपास चारा काट रही महिलाओं ने चीख पुकार की और मौके की ओर दौड़ लगा दी। उन्होंने गुड्डी को खाई में पड़े देखा और सूचना गुड्डी के भाई पवन कुमार एवं अन्य ग्रामीणों को दी। भाई पवन कुमार ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से गुड्डी को खाई से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार गुड्डी का परिवार गरीब है। पवन कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि पिता की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन


चारा लेने गई किशोरी खाई में गिरी, मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें