फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम हत्याकांड को लेकर पुलिस की घंटों बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड को लेकर एसपी सिटी ने पुलिस अधिकारियों के साथ दो चक्रों में घंटों में घंटों बैठक की। पुलिस टीमों ने बैठक में कुछ संदिग्धों के नाम सुझाए। पुलिस इसी आधार पर कातिलों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

बदमाशों ने 27 अगस्त की रात घर में घुसकर गोरापड़ाव हरिपुरपूर्णानंद निवासी पूनम पांडे की हत्या कर दी थी। घटना में पूनम की बेटी अर्शा को बदमाशों ने अधमरा कर दिया था। इलाज के दौरान अर्शा की सेहत में काफी सुधार आया है। घटना के 27 दिन बाद भी अर्शा अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उसके जबड़ा खुलने का इंतजार कर रही है। इधर कातिलों को पकड़ने के लिए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों के साथ दिन में 11 बजे से लेकर तीन बजे और पांच बजे साथ से लेकर रात नौ बजे तक बैठक की। बैठक में पुलिस टीमों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। पुलिस इसी आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में आए संदिग्ध की भी शिनाख्त नहीं कर सकी है। दिन-रात की बैठक में तय किया गया कि एसओजी द्वारा सुझाए गए नंबरों के बारे में सत्यापन के बहाने तहकीकात की जाएगी। पुलिस को अभी कातिलों के बारे कोई ठोस आधार नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें