भवाली (नैनीताल)। पुलिस ने अश्लील वीडियो बना कर बलात्कार के आरोपी को माहभर बाद गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीड़ित महिला थाना मुक्तेश्वर के एक गांव में रहती है। उसके पति ने छह जुलाई को मुक्तेश्वर थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि गांव के मोहन सिंह ने उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया। इसके सहारे ब्लैकमेल कर 20 अप्रैल को गांव के रास्ते में उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया था। इस पर उसने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया था। इस बीच अभियुक्त और पीड़िता के पति के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद पीड़िता बच्चे को लेकर चार दिन तक रिश्तेदार के घर चली गई। आरोपी मोहन की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही थी। पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि मोहन भवाली चुंगी रामगढ़ तिराहे पर खड़ा है। तभी वहां पहुंची पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर लिया। आईपीसी की धारा 376, आईटी एक्ट के तहत उसका चालान किया गया। न्यायालय में पेश कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मुक्तेश्वर थाने में छह जुलाई को रिपोर्ट दर्ज हुई थी
पीड़िता के पति ने दर्ज कराया था आरोपी के खिलाफ मुकदमा