फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान की दुकान में चोरी, दूसरी दुकान में प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोर उचक्के मानने को तैयार नहीं हैं। अब एचएन इंटर कॉलेज के पास पान की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान और नगदी चुरा ली। चोरों ने पड़ोस में फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया लेकिन सड़क पर आवाजाही बढ़ने से वे मकसद में कामयाब नहीं हो सके। दुकानदारों को शक है कि वारदात नशेड़ियों ने की है।
विज्ञापन

एसटीएच के पीछे रहने वाले त्रिलोचन जोशी की एचएन इंटर कॉलेज के पास पान की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे गुटखा के पैकेट, सिगरेट और गल्ले से रुपये चुरा लिए। चोर शटर नीचे कर दो ताले भी लेकर चले गए। चोरों ने बगल में स्थित संगम स्टूडियो में चोरी करने के लिए ताला तोड़ा लेकिन चोर अंदर नहीं घुस सके। स्टूडियो के मालिक कुलदीप जोशी ने बताया कि पिछले साल भी उनकी दुकान में पीछे से सेंध लगाकर चोरी की गई थी। मेडिकल चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। दुकानदारों का आरोप है कि दुकानों के पीछे नशेड़ी अंधेरा होते ही बैठ जाते हैं। शिकायत करने के बावजूद पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें