फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरक्षा दस्ते ने लीसा तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग का सुरक्षा दस्ते ने लीसा तस्करी कर ले जा रहे ट्रक को पकड़ा है। ट्रक से 600 टिन (100 क्विंटल) बिरोजा के बरामद हुए हैं। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। वन विभाग ने ट्रक को सीज कर चालक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुरक्षा दस्ता प्रभारी सुनील गैरोला ने शनिवार की देर रात 1:40 बजे काठगोदाम पुल के पास हैड़ाखान रोड पर निरीक्षण के दौरान हैड़ाखान रोड से ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 0692 में यह बिरोजा बरामद किया। चालक ने बताया कि वह नाई गांव धारी से यह माल तस्करी कर ला रहा था। चालक ने अपना नाम हरीश सिंह रावत पुत्र अमर सिंह रावत निवासी लमगड़ा, अल्मोड़ा बताया है। जांच में दो और तस्करों के नाम हिम्मत सिंह नयाल निवासी पॉलीशीट काठगोदाम और कुंदन सिंह पुत्र धन सिंह निवासी सूपी, कपकोट बागेश्वर भी सामने आए हैं। टीम ने ट्रक को बिरोजा समेत कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। टीम में दीवान सिंह रौतेला, देवी प्रसाद बडोला, अमर सिंह बिष्ट, जयदीप जोशी, संजय, राजेंद्र पांडे आदि शामिल हैं।
इस मामले केे यह भी साफ हो गया कि लीसा तस्करों ने तस्करी के लिए नया रास्ता खोज लिया है। अब हैड़ाखान, खनस्यूं से आगे से तस्करी की जाती हैं।

श्रेय लेने को पुलिस और वन टीम में भिड़ंत
देर रात ट्रक पकड़े जाने के बाद श्रेय लेने को लेकर वन और पुलिस टीम में टकराव हो गया। वन विभाग का दावा था कि ट्रक पुलिस और छकाता वन रेंज बैरियर को पार कर आ गया है। बाद में मजार के पास से वन टीम ने पकड़ा है इसलिए वह रेंज लेकर जाएंगे। जबकि पुलिस ट्रक को थाने ले जाना चाहती थी। बाद में उच्च अधिकारियों की वार्ता के बाद वन विभाग ट्रक को ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तस्करी कर ले जा रहे 600 टिन बिरोजा से भरा हुआ ट्रक पकड़ा है। मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया है और तीन तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
-नीतिश मणि त्रिपाठी, डीएफओ, तराई पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें