फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई तक प्रदेश की जेलें होंगी कप्यूटरीकृत

विज्ञापन
online
विज्ञापन
हल्द्वानी। शासन की पहल पर प्रदेश की सभी जेल मई तक कंप्यूटरीकृत करा दी जाएगी। एक क्लिक में कैदियों का डाटा जेल कर्मचारियों को उपलब्ध हो जाएगा। जेल में कागजात का खर्च कम हो जाएगा। आईजी जेल एमबीके प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत प्रदेश की सभी जेलों को मई तक कंप्यूटरीकृत कर दिया जाएगा। इस मामले में शासन की तरफ से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस व्यवस्था से कैदियों का डाटा कंप्यूटर में फीड हो जाएगा। कैदी कब जेल में आया। उसे कितनी सजा मिली है। उसके खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं। जेल के कर्मचारी या अधिकारी एक क्लिक में कैदी की स्थिति जान सकेंगे। जेल के अन्य कार्यों के लिए भी पेपर का काम नहीं पड़ेगा। इस मामले में बजट की भी व्यवस्था पूरी हो गई है। वर्तमान समय में कैदियों या जेल की स्थिति जानने के लिए कई रजिस्टर पलटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें