हल्द्वानी। कोतवाली में शनिवार को एक अजीबों गरीब मामला सामने आया। बहनों ने चचेरे भाई पर अपने और उनकी ताई से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामपुर रोड निवासी एक युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता के चार-पांच भाई है। सभी का बंटवारा हो गया है और सब एक ही परिसर में अलग-अलग रहते हैं। आरोप लगाया कि एक चाचा के दो बेटे उसके और अन्य चचेरी बहनों के साथ छेड़छाड़ और गालीगलौज करते हैं। जब बहनें इसका विरोध करती हैं तो दोनों मुंह पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देते हैं। युवती ने बताया कि शनिवार को उनकी एक ताई खेत में काम करने गई थीं। तभी चाचा का एक बेटा भी वहां पहुंच गया और उनके सामने अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद उनसे छेड़खानी करने लगा। ताई के विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया।
इधर, एसएसआई एमएस दसौनी ने बताया कि युवती की तहरीर पर भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।