नैनीताल। टीवी की अधिक आवाज आने पर रविवार रात पुलिस लाइन में झगड़ा हो गया। इससे दो लोग लहूलुहान हो गए। हाइकोर्ट में तैनात एसआई ललित चंद्र जोशी पुलिस लाइन में सपरिवार रहते हैं। ललित ने रात में तल्लीताल थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात करीब 10:45 बजे उनके परिजन सरकारी आवास पर टेलीविजन देख रहे थे। तभी पड़ोसी कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार के घर से उसके पुत्र गौरव के मोबाइल पर कॉल आई कि टीवी की आवाज कम कर दो। बाहर आकर देखा तो पड़ोसी वीरेंद्र कुमार और उसके भतीजों ने मारपीट कर दी। और उसके दो भतीजों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी वीरेंद्र कुमार ने दरवाजे की कुंडी से चोट लगने की बात कही। त्रिभुवन और दीपा जोशी घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।