फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने गौलापुल के पास टेंपो चालक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने साढ़े पांच ग्राम स्मैक बरामद किया है। पूछताछ से पता चला कि बरामद स्मैक पर बिलासपुर से खरीदकर लाया था। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि एसएसपी द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मंगल सिंह नेगी ने पुलिस के साथ गौला पुल पर एक टेंपो चालक को रोका। चालक की तलाशी के दौरान साढ़े पांच ग्राम स्मैक मिलने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया चालक वेद प्रकाश आर्या चौधरी कालोनी का रहने वाला है। पूछताछ से पता चला कि चालक स्मैक विलासपुर से खरीदकर आया था। वह काठगोदाम मार्ग पर टेंपो चलाता है और रास्ते में ही नशेड़ियों को स्मैक सप्लाई करता है। पुलिस ने चालक के टेंपो (यूके 04 टीए9325) को भी जब्त कर लिया है। पुलिस चालक के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें