फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों व लोगों ने भवाली अल्मोड़ा एनएच में लगाया जाम, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भौर्या बैंड में हुए हादसे में मारे गए एक युवक का शव पहाड़ी से गिरे मलबेे के साथ जेसीबी द्वारा कोसी नदी में फेंक दिया गया। इससे भड़के मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार शाम रानीखेत पुल के पास हंगामा कर भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसें भी जाम में फंस गईं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन हंगामा कर रहे लोग जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

भौर्या बैंड में सोमवार को पहाड़ी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए रवि जोशी पुत्र उमेश चंद्र जोशी निवासी कुंवरपुर गौलापार का शव तो हादसे के कुछ देर बाद मिल गया था लेकिन दूसरे युवक पंकज सुयाल पुत्र घनानंद सुयाल का शव शाम छह बजे तक नहीं मिला। सूचना मिलने पर साढ़े पांच बजे पंकज सुयाल के परिजन व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसी दौरान साढ़े छह बजे के करीब एसडीआरएफ टीम द्वारा चलाए गए रेस्क्यू अभियान में पंकज का शव कोसी नदी में फेंके गए मलबे में मिला। इससे मृतक के परिजन और अन्य लोग भड़क उठे। उन्होंने जेसीबी चालक पर जानबूझकर मलबे के साथ शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शाम साढ़े छह बजे रानीखेत पुल के समीप परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व खैरना चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इससे हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पहाड़ से दिल्ली व अन्य शहरों को जाने वाली रोडवेज की बसें भी खबर लिखे जाने तक जाम में फंसी थीं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें