किच्छा में पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार दो युवकों को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि सुनैहरा फार्म निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ सन्नी उर्फ हरजोत और ग्राम छिनकी निवासी गुरमेल सिंह को पुरानी बरेली रोड पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह रोका तो दोनों के कब्जे से एक एक चाकू बरामद किया गया। बताया कि बाइक संख्या यूके 06एस 3158 को सीज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।