हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मृत्यु हो गई। उसका शव पानी की टंकी में उतराता मिला। जेकेपुरम कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी हरीश राम आर्या (49) पूर्व ग्राम प्रधान बंशी सिंह के बैंक्वेट हॉल की रखवाली करता था। शनिवार सुबह करीब छह बजे हरीश का बेटा केतन राम पानी लेने के लिए टंकी के पास गया तो उसने पिता का शव टंकी में उतराता देखा। परिजनों ने टंकी से शव निकालने के बाद घटना की सूचना मंडी पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने पूछताछ, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में पता चला कि डेढ़ दशक पहले हरीश की पत्नी की मौत हो गई थी लेकिन एक साल पहले पिता की भी मौत हुई थी। पिता ने काफी संपत्ति बेची थी। उसका पैसा हरीश को मिला था। इसी कारण हरीश अधिक शराब पीने लगा था। उसे रात में कम दिखाई देता था।
पानी की टंकी में उतराता मिला मजदूर का शव