फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्मैक तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने यहां सीआरएसटी कॉलेज के पास स्मैक के साथ दो युवकों को दबोच लिया। युवकों के पास से 2.8 ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि मल्लीताल सीआरएसटी कॉलेज के पास दो युवक स्मैक बेच रहे हैं। इंस्पेक्टर मल्लीताल ध्यान सिंह के निर्देशन में एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल दिनेश चंद्र शर्मा, विनोद यादव, सोनू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजमहल कंपाउंड मल्लीताल निवासी शुभम बिष्ट से 1.6 ग्राम और नवल साह से 1.2 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने थाने में लाकर उनसे पूछताछ की। पाया कि सात महीने पहले भी नवल को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था। तब पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करवाई थी। उसे हल्द्वानी के एक नशा मुक्ति केंद्र में रखकर इलाज किया गया था। इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को 21 फरवरी तक रिमांड में रखने के आदेश दिए गए हैं। यहां स्मैक तस्करी बढ़ने से कई युवक, स्कूली बच्चे आदी बन चुके हैं। स्मैक तस्करी के विवाद में पिछले माह स्थानीय छात्रनेता रोहित तिवारी की हत्या भी हो चुकी है। पुलिस ने कई युवकों को पहले भी गिरफ्तार किया है।

2.8 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
पहले भी नशा करते पकड़े जा चुके हैं आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें